Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 | महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 – September से खाते में पैसा आना शुरू

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: नमस्कार दोस्तों बिहार राज्य के सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आ रही है क्योंकि बिहार सरकार द्वारा बिहार के महिलाओं के लिए एक नई योजना लाई है जो योजना का नाम है बिहार महिला रोजगार योजना इस योजना के तहत बिहार के महिलाओं को ₹10000 सहायता राशि के रूप में दिया जाएगा  तो जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़े। इसमें हमने आपको पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे।

हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे कि जो भी महिला रोजगार करना चाहती हैं खास कर उन महिलाओं के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि बिहार सरकार द्वारा बिहार महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है इस योजना के तहत बिहार के महिलाओं के खाते में ₹10000 की राशि bihar सरकार द्वारा सितम्बर महीने से ही सभी महिलाओं के खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर किए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बाते दे की इसकी मंज़ूरी बिहार सरकार की मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया है।

Kya Hai Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ नामक इस नई पहल को 29 अगस्त, 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृति मिली। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस आर्टिकल के अंत में हम आपको Important Links प्रदान करेंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा, पूरा ले सके।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Overview

Name of Schemeबिहार महिला रोजगार योजना
Name of ArticleBihar Mahila Rojgar Yojana 2025
Type of ArticleGov. Scheme
Benefit₹10000
Apply DateApply Start in September 2025
Check More DetailsClick Here

योजना की मुख्य विशेषताएं : Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

  1. आर्थिक सहायता: योजना के तहत, सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
  2. आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग इस पूरी व्यवस्था और प्रक्रिया का निर्धारण करेगा, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा।
  3. वित्तीय हस्तांतरण: सितंबर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण शुरू हो जाएगा।
  4. अतिरिक्त सहायता: रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद, आकलन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
  5. हाट बाजार का विकास: राज्य में गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच मिल सके।

बिहार महिला रोजगार योजना क्या है? माननीय नीतीश जी के द्वारा ट्विटर कर दी गई जानकारी

हमलोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमलोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे

हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

  • आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।
  • इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था एवं प्रक्रिया का निर्धारण ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा एवं इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग का भी आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा
  • सितम्बर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
  • महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
  • राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे

बिहार महिला रोजगार योजना के तहत सितंबर से ही मिलने लगेंगे पैसे

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बताया है कि सितंबर 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का भेजना प्रारंभ कर दिया जाएगा उन्होंने बताया है कि महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के क्षमता के बाद अवकलन करते हुए ₹200000 तक की अतिरिक्त सहायता राशि दी जा सकेगी।

राज्य में गांव से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए है बाजार विकसित किए जाएंगे उन्होंने यह भी कहा है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं को स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार की बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए बाहर राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ध्यान रहे कि बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाला।

Bihar Mahila Rojgar Yojana Benefits | बिहार महिला रोजगार योजना के लाभ

  • महिलाओं का सशक्तिकरण: यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी, जिससे वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।
  • रोजगार सृजन: इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे महिलाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिल सकेगा।
  • पलायन में कमी: योजना से लोगों को मजबूरी में रोजगार के लिए बिहार राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे पलायन में कमी आएगी।
  • जीवन स्तर में सुधार: महिलाओं की आय बढ़ने से पूरे परिवार का जीवन स्तर सुधरेगा और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Important Links

OFFICIAL NOTIFICATIONClick Here
OFFICIAL WEBSITEClick Here
JOIN TELEGRAM PAGEClick Here
MORE GOVT. JOBSClick Here

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
Saurabh Kumar Sharma

Hello and welcome, I’m Saurabh Kumar Sharma, the founder and author of JobRasta.com. Since 2018, I have been committed to providing accurate and timely job notifications to help candidates stay informed and make confident career decisions. With a focus on government and private sector opportunities, my goal is to simplify the job search process through reliable updates and clear guidance. Thank you for visiting, and I hope JobRasta.com proves to be a valuable resource in your career journey.

Leave a Comment